सेठ रावतमल बोथरा ट्रस्ट परिवार ने 1952 में शालाा भवन बनाकर शिक्षा विभाग को प्रदत्त किया जो राजकीय सेठ रावतमल बोथरा बालिका उ.मा. विद्यालय है।
उन्हीं की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु 1-7-2006 को महाविद्यालय प्रारम्भ किया जो प्राइवेट है।
महाविद्यालय के सभी सुविधाओं से सुसज्जित भवन का निर्माण अपने पूज्य पिताश्री इन्द्रचंद बोथरा पुत्र स्व. श्री रावतमलजी बोथरा की पुण्य स्मृति में अपनी माता श्रीमती केशरदेवी की प्रेरणा से शान्तिलाल-चन्द्रकान्ता पुत्र-पुत्रवधु ने करवाया जिसमें उनके पुत्र-पुत्रवधु जिनेन्द्र कुमार-सीमादेवी, कमलचन्द-ज्योति देवी ने भी सक्रिय सहयोग दिया।